Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    स्वास्थ्य कारणों से सोनम वांगचुक की हिरासत पर फिर से विचार करें: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा

    February 4, 2026

    संसद के मौजूदा सत्र में हंगामा: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हमलावर, चर्चा न होने पर मोदी सरकार को घेरा

    February 4, 2026

    संसद बजट सत्र दिन 6 LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित; पीयूष गोयल ने निचले सदन को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में बताया।

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की कंपनी निकली फर्जी! अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

      January 31, 2026
      Recent

      राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की कंपनी निकली फर्जी! अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

      January 31, 2026

      प्रेम बाईसा की मौत पर SIT का बड़ा खुलासा, साध्‍वी को द‍िए गए थे कई इंजेक्‍शन

      January 31, 2026

      राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

      January 27, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    संसद के मौजूदा सत्र में हंगामा: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हमलावर, चर्चा न होने पर मोदी सरकार को घेरा

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldFebruary 4, 2026

    सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जिस तरह से संसद में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। अगर विपक्ष चाहता है कि अमेरिका के साथ जो डील हुई है उस पर बात होनी चाहिए

    Published: 04 Feb 2026, 5:04 PM

    संसद के मौजूदा सत्र के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और विपक्षी सांसदों को बोलने का अवसर न मिलने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर संसद को ठीक से न चलने देने और अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया है।

    सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जिस तरह से संसद में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। अगर विपक्ष चाहता है कि अमेरिका के साथ जो डील हुई है उस पर बात होनी चाहिए। कृषि और डेयरी उत्पाद का आयात आप जीरो टैरिफ पर कर रहे हैं, आपने ऐसा कदम क्यों उठाया है? अगर हम रूस से सस्ता पेट्रोल ले रहे थे, तो वह क्यों बंद हो रहा है?”

    कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “हम काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन यह उन पर निर्भर करता है। वे नहीं चाहते कि सदन चले। वे सदन के हर सदस्य को सस्पेंड कर सकते हैं।”

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, “जिस तरीके से अमेरिका से डील हुई है, उसपर वो चर्चा नहीं करना चाहते। सदन के माध्यम से ही तो देश जानेगा कि डील में क्या हुआ है। जवाब कौन देगा? हमें लोकतंत्र ने एक ही जगह दी है और वो है संसद, तो हम संसद में ही यह सवाल पूछ सकते हैं लेकिन उनके पास जवाब नहीं है, वो चर्चा से भाग रहे हैं।”

    पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो चिट्ठी में लिखा, क्या वो हकीकत नहीं है? क्या वो चिंता का विषय नहीं होना चाहिए था? हमेशा तो वो सरकार में नहीं रहेंगे, लेकिन अगर व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं तो उनको संभालने में सदियां लग जाती हैं।

    टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हर समय ड्रामा करते हैं। इसलिए, अगर कोई और ऐसा कर रहा है, तो पीएम मोदी को इतनी जलन महसूस नहीं होनी चाहिए कि उनका ध्यान बंट रहा है।”

    टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने एसआईआर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “एसआईआर की शुरुआत से ही हमारी नेता ममता बनर्जी स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं। उन्हें इस बात की सीधी जानकारी है कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को कैसे संभाला है।”

    टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, “बंगाल की मुख्यमंत्री लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। प्रेस मीट में उन्होंने साफ कहा था कि एसआईआर पहले भी किया गया है और किया जा सकता है, लेकिन जिस तरह से भारत का चुनाव आयोग यह एसआईआर कर रहा है, उससे नागरिकों के साथ अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है।”

    Post Views: 8

    Related Posts

    स्वास्थ्य कारणों से सोनम वांगचुक की हिरासत पर फिर से विचार करें: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा

    February 4, 2026

    संसद बजट सत्र दिन 6 LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित; पीयूष गोयल ने निचले सदन को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में बताया।

    February 4, 2026

    मोदी के पास लोकसभा में आने की नहीं है हिम्मत, अगर आए तो मैं खुद दूंगा PM को नरवणे जी की किताब- राहुल गांधी

    February 4, 2026

    अडानी केस, एपस्टीन फाइल्स: राहुल गांधी क्यों कहते हैं कि पीएम मोदी ने US ट्रेड डील के ज़रिए किसानों को बेच दिया

    February 3, 2026

    ‘मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया, मुझे बोलने दिया जाए’, राहुल के संबोधन के दौरान चिल्लाने लगे सत्तापक्ष के सांसद

    February 3, 2026

    संसद बजट सत्र दिन 5 LIVE: नारेबाजी करने के लिए कांग्रेस के आठ लोकसभा सांसदों को सस्पेंड किया गया

    February 3, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202419 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202485 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202424 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    स्वास्थ्य कारणों से सोनम वांगचुक की हिरासत पर फिर से विचार करें: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा

    February 4, 2026

    संसद के मौजूदा सत्र में हंगामा: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हमलावर, चर्चा न होने पर मोदी सरकार को घेरा

    February 4, 2026

    संसद बजट सत्र दिन 6 LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित; पीयूष गोयल ने निचले सदन को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में बताया।

    February 4, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202419 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202485 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202424 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.