Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    क्या भारत ने अमेरिका के साथ एक ‘दबाव और शोषण’ वाली ‘अनुचित’ डील के आगे सरेंडर कर दिया है?

    February 7, 2026

    ‘व्यापार समझौते में ‘हाउडी मोदी’ पर भारी पड़ा ‘नमस्ते ट्रंप’ ‘, India-US अंतरिम व्यापार समझौते पर जयराम रमेश का तंज

    February 7, 2026

    रेपो रेट में बदलाव नहीं, RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, लोन महंगा नहीं होगा

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की कंपनी निकली फर्जी! अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

      January 31, 2026
      Recent

      राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की कंपनी निकली फर्जी! अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

      January 31, 2026

      प्रेम बाईसा की मौत पर SIT का बड़ा खुलासा, साध्‍वी को द‍िए गए थे कई इंजेक्‍शन

      January 31, 2026

      राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

      January 27, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    ‘व्यापार समझौते में ‘हाउडी मोदी’ पर भारी पड़ा ‘नमस्ते ट्रंप’ ‘, India-US अंतरिम व्यापार समझौते पर जयराम रमेश का तंज

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldFebruary 7, 2026

    रमेश ने कहा, ‘‘अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना हो जाएगा, जिससे हमारा लंबे समय से चला आ रहा वस्तुओं का व्यापार अधिशेष खत्म हो जाएगा। अमेरिका को भारत की आईटी और अन्य सेवाओं के निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी।’’

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को दावा किया कि इस समझौते को लेकर जारी संयुक्त बयान से स्पष्ट हो गया है कि गले मिलने वाली कूटनीति का भारत के लिए कुछ खास नतीजा नहीं निकला।

    जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि “हाउडी मोदी” पर “नमस्ते ट्रंप” भारी पड़ गया है।

    “नमस्ते ट्रंप” और “हाउडी मोदी” ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान भारत तथा अमेरिका के रिश्तों से जुड़े दो बड़े राजनीतिक–कूटनीतिक कार्यक्रम थे, जिनका आयोजन क्रमशः अहमदाबाद और ह्यूस्टन में हुआ था।

    जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज

    रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका–भारत के हाल ही में जारी संयुक्त वक्तव्य में विवरण नहीं दिए गए हैं। लेकिन जो बातें सामने आई हैं, उनसे यह स्पष्ट है कि भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। अलग से अमेरिका ने यह भी घोषणा की है कि यदि भारत सीधे या परोक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है तो 25 प्रतिशत का दंडात्मक शुल्क फिर से लगाया जा सकता है।’’

    उन्होंने दावा किया कि भारत, भारतीय किसानों की कीमत पर, अमेरिकी किसानों की मदद करने के लिए आयात शुल्क में कटौती करेगा।

    रमेश ने कहा, ‘‘अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना हो जाएगा, जिससे हमारा लंबे समय से चला आ रहा वस्तुओं का व्यापार अधिशेष खत्म हो जाएगा। अमेरिका को भारत की आईटी और अन्य सेवाओं के निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी।’’

    रमेश ने संयुक्त बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत के अमेरिका को वस्तुओं के निर्यात पर पहले से अधिक शुल्क लगाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि गले मिलने और तस्वीरें खिंचवाने का कुछ खास नतीजा नहीं निकला।

    कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “हाउडी मोदी” पर “नमस्ते ट्रंप” भारी पड़ गया और ‘‘दोस्त-दोस्त न रहा’’।

    भारत, अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमत

    अमेरिका और भारत ने शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनने की घोषणा की। इसके तहत अमेरिका, भारत पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। भारत-अमेरिका ने संयुक्त बयान में यह कहा।

    समझौते के अनुसार, भारत, अमेरिका के सभी औद्योगिक सामानों और सूखे अनाज, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट तथा अन्य उत्पादों सहित कई प्रकार के अमेरिकी खाद्य और कृषि उत्पादों पर शुल्क समाप्त या कम करेगा।

    भारत की अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का सामान खरीदने की योजना है। इसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के कल-पुर्जे, बहुमूल्य धातु, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोयला शामिल हैं।

    पीटीआई के इनपुट के साथ

    Post Views: 11

    Related Posts

    रेपो रेट में बदलाव नहीं, RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, लोन महंगा नहीं होगा

    February 6, 2026

    लाइव संसद बजट सत्र दिन 7 LIVE: पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की गलतियों को सुधारने में काफी समय लग रहा है

    February 5, 2026

    प्रियंका ने बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- पीएम सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पाए, स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं

    February 5, 2026

    SIR – कमल हासन ने कहा- बिहार कई ज़िंदा मुर्दों की भूमि बन गया है तो दूसरी तरफ़ ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में ख़ुद दी तीखी दलील

    February 5, 2026

    एक साल बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    February 5, 2026

    संसद बजट सत्र दिन 7 LIVE: लोकसभा ने PM के जवाब के बिना राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया; रिजिजू ने राज्यसभा में हंगामा करने के लिए विपक्ष की आलोचना की

    February 5, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202419 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202485 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202424 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    क्या भारत ने अमेरिका के साथ एक ‘दबाव और शोषण’ वाली ‘अनुचित’ डील के आगे सरेंडर कर दिया है?

    February 7, 2026

    ‘व्यापार समझौते में ‘हाउडी मोदी’ पर भारी पड़ा ‘नमस्ते ट्रंप’ ‘, India-US अंतरिम व्यापार समझौते पर जयराम रमेश का तंज

    February 7, 2026

    रेपो रेट में बदलाव नहीं, RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, लोन महंगा नहीं होगा

    February 6, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202419 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202485 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202424 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.