Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026
      Recent

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    ‘एपस्टीन फाइल’ में हरदीप पुरी, अंबानी का नाम, लोकसभा में सरकार पर बरसे राहुल, बोले- मोदी ने भारत को बेच दिया

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldFebruary 11, 2026

    लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को भारत-यूएस डील को लेकर हमला बोला, साथ ही ‘एपस्टीन फाइल’ के मुद्दे पर भी पीएम मोदी को जमकर घेरा।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने भारत-यूएस डील से लेकर एपस्टीन फाइल के मुद्दों को लेकर हमला बोला। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत को अमेरिका के हाथों बेच दिया और सवाल किया कि मोदी सरकार को थोड़ी भी शर्म आई होगी?

    अब क्या अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डेटा है। डेटा की सुरक्षा सबसे अहम है। हमारे लोगों के टैलेंट, सोच पर कब्जे की कोशिश हो रही है। यूएस और चीन की नजर हमारे डेटा पर है। बांग्लादेश अगर टेक्सटाइल्स प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है, तो उस पर जीरो टैरिफ है। हमारी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री गई। अमेरिकी निर्यात बढ़ा, हमें क्या मिला।

    राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप ने टैरिफ बढ़ा दिया। अब क्या अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें। ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। एक सुपर पावर का युग खत्म हो गया है। अमेरिका अगर यह कह रहा है कि आप यहां से तेल नहीं खरीद सकते, इसका मतलब है कि एनर्जी सेक्टर का हथियारीकरण हो रहा है। अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, इसका मतलब है कि फाइनेंस सेक्टर का वेपनाइजेशन हो रहा है। सरकार को शर्म आनी चाहिए।

    ‘मोदी जी आपने भारत को बेच दिया, आपको थोड़ी भी शर्म है?’, यूएस डील पर लोकसभा में बोले राहुल गांधी

    भारत-यूएस डील को लेकर राहुल गांधी का लोकसभा में आक्रमक रूप देखने को मिला। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया, मोदी जी को थोड़ा भी शर्म है कि नहीं, उनके आंखों में साफ डर दिखता है, इसलिए वो हमसे नजरें नहीं मिला पाते।

    राहुल गांधी ने इस दौरान एप्सटीन फाइल का भी जिक्र किया, जिसके बाद लोकसभा में भारी हंगामा हो गया। स्पीकर के विरोध के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ठीक है हम इसपर बात नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने साथ ही अडानी और अंबानी पर निशाना भी साधा।

    भारत पाकिस्तान के बराबर नहीं- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच दुनिया एक नए और संभावित रूप से खतरनाक दौर में प्रवेश कर रही है। उनके मुताबिक, 140 करोड़ भारतीयों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, जिनका सामना करने के लिए ठोस नीतियों की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा बजट में इन अहम मुद्दों खासकर डेटा और तकनीक-को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नजर नहीं आता।

    उन्होंने कहा कि आज डॉलर और ऊर्जा दोनों का इस्तेमाल रणनीतिक हथियार की तरह किया जा रहा है। अमेरिका यदि अपनी सुपरपावर की स्थिति और डॉलर का वैश्विक वर्चस्व बनाए रखना चाहता है, तो उसमें भारतीय डेटा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। राहुल गांधी के अनुसार, भारत का डेटा उसकी बड़ी ताकत है और किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि अमेरिका के साथ कोई बातचीत होती, तो सबसे पहले डेटा सुरक्षा और उससे जुड़े राष्ट्रीय हितों पर चर्चा की जाती। उनका मानना है कि भारत को बराबरी के आधार पर बातचीत करनी चाहिए, न कि किसी अधीनस्थ की तरह। इसके बाद ऊर्जा सुरक्षा और फिर कृषि तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपने डेटा और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और खुद को पाकिस्तान के बराबर नहीं मानना चाहिए, क्योंकि भारत की स्थिति और क्षमता अलग है।

    ‘हमने अपनी जनता को अमेरिका के हाथों बेच दिया’, यूएस डील पर लोकसभा में बोले राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि मार्शल आर्ट की फाउंडेशन ग्रिप से शुरू होती है। लक्ष्य होता है कि ग्रिप मिलने के बाद चोक लेकर गला पकड़ लिया जाए। ऐसा करते समय जब खिलाड़ी के हाथ में चोक आ जाता है, तो ये उसकी आंख में दिख जाता है। उसे समझ आ जाता है कि मैंने इसे पकड़ लिया है। जिसे पकड़ा जाता है, वो 2-3 बार छूटने की कोशिश करता है, लेकिन फिर उसे भी पता चल जाता है- अब मैं गया। बात वहीं खत्म हो जाती है और जिसे पकड़ा जाता है वो टैप कर ‘सरेंडर’ कर देता है। ग्रिप राजनीति में भी होती है। फर्क ये है कि मार्शल आर्ट में ग्रिप नजर आती है, लेकिन राजनीति में किसने-कहां ग्रिप ले रखी है, कौन कहां चोक ले रहा है- वो नजर नहीं आता। राहुल गांधी ने भारत-यूएस डील को लेकर कहा कि हमने अपनी जनता को अमेरिका के हाथों बेच दिया।

    राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट के जिक्र के साथ भाषण की शुरुआत की

    इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट के जिक्र के साथ भाषण की शुरुआत की है। राहुल ने कहा कि मार्शल आर्ट का मूल तत्व संतुलन और समन्वय है। जूडो या कराटे के किसी भी खिलाड़ी से पूछ लीजिए, यह केवल व्यक्तिगत ताकत का नहीं बल्कि समूह की रणनीति और तालमेल का खेल है। जुजुत्सु में भी साफ दिखता है कि किसने किस तरह की पकड़ बनाई है और स्थिति को कैसे नियंत्रित किया जा रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया जियोपॉलिटिकल टकराव के दौर से गुजर रही है। अमेरिका के वैश्विक प्रभुत्व को चीन चुनौती दे रहा है और ऊर्जा तथा वित्त जैसे संसाधनों को अब रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। गाजा और यूक्रेन जैसे संघर्ष इसके उदाहरण हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र होता है। इन वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत की आईटी कंपनियों पर भी दिख रहा है, जो मौजूदा हालात में चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

    Post Views: 95

    Related Posts

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026

    लोकसभा ने बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर्स को UPI ट्रांज़ैक्शन चार्ज लगाने की मंज़ूरी देने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है।

    August 6, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी, बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाएगी: अभिजीत डुबके

    August 6, 2026

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, ‘सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती’

    August 6, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.