Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    सदन में सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा- सरकार बताएं पैलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया

    July 28, 2026

    बेहद केंद्रीकृत और गैर-जवाबदेह राज व्यवस्था के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलन हमारी साझी विरासत के रखवाले

    July 28, 2026

    ‘गडकरी हो या…’ जंतर मंतर छोड़ने से पहले मोदी-शाह को चेता गए जेन-जी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026
      Recent

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    ट्रंप ने फिर दिया बड़ा झटका, भारत पर फोड़ा 126% का ‘टैरिफ बम’, इंडिया के अलावा ये देश भी निशाने पर

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldFebruary 25, 2026

    अमेरिका ने भारत से आयातित सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स पर 126% प्रारंभिक शुल्क लगाया है। इंडोनेशिया और लाओस पर भी भारी ड्यूटी तय की गई है। इसका असर भारतीय निर्यात और शेयर बाजार पर पड़ सकता है।

    मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ बम फोड़ा है। अमेरिका ने सोलर एनर्जी सेक्टर को लेकर बड़ा कदम उठाया है। भारत से आयात किए जाने वाले सौर ऊर्जा उत्पादों पर 126% का प्रारंभिक आयात शुल्क लगा दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को रद्द कर दिया था। कोर्ट से झटका मिलने के बाद भी ट्रंप प्रशासन लगातार टैरिफ फैसलों के जरिए आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

    किन देशों पर कितना शुल्क?

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने तीन देशों पर भारी शुल्क तय किया है:

    • भारत: 126% प्रारंभिक आयात शुल्क
    • इंडोनेशिया: 86% से 143% के बीच
    • लाओस: 81%

    अमेरिका का तर्क है कि इन देशों के निर्यातकों को विदेशी सब्सिडी का लाभ मिलता है, जिससे वे अमेरिकी घरेलू निर्माताओं की तुलना में कम कीमत पर उत्पाद बेच पाते हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरर्स की रक्षा के लिए उठाया गया है।

    कितना बड़ा है भारत का सोलर निर्यात?

    कॉमर्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में अमेरिका ने भारत से 792.6 मिलियन डॉलर मूल्य के सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स आयात किए थे। पिछले कुछ वर्षों में इसमें तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    वहीं, जिन तीन देशों, भारत, इंडोनेशिया और लाओस को अब निशाने पर लिया गया है, उनसे 2024 में कुल मिलाकर लगभग 4.5 अरब डॉलर मूल्य के सोलर उत्पाद अमेरिका ने आयात किए थे।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में अमेरिका के कुल सोलर मॉड्यूल आयात का 57% हिस्सा सिर्फ इन तीन देशों से आया था। ऐसे में नए टैरिफ को बड़ा झटका माना जा रहा है।

    शेयर बाजार पर क्या असर?

    अमेरिका के इस कदम का असर भारतीय सोलर कंपनियों पर भी पड़ सकता है। सोलर मॉड्यूल और संबंधित उपकरण बनाने वाली कंपनियों के शेयर फोकस में हैं। वारी एनर्जीज और प्रीमियर एनर्जीज जैसी कंपनियों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि अमेरिका उनका बड़ा निर्यात बाजार रहा है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि 126% की ड्यूटी प्रभावी रहती है, तो भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक कीमतें प्रभावित होंगी, जिससे निर्यात ऑर्डर कम हो सकते हैं।

    सुप्रीम कोर्ट से टकराव के बाद तेज हुआ टैरिफ वार

    20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा IEEPA के तहत लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया था। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने धारा 122 का इस्तेमाल करते हुए सभी देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया।

    इसके 24 घंटे के भीतर ही इसे बढ़ाकर 15% कर दिया गया। यह टैरिफ 150 दिनों तक लागू रहेगा। इसके बाद इसे जारी रखने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी आवश्यक होगी।

    अब सोलर सेक्टर पर केंद्रित यह नया कदम संकेत देता है कि टैरिफ नीति को लेकर ट्रंप प्रशासन आक्रामक रुख बनाए हुए है।

    आगे क्या?

    सोलर एनर्जी सेक्टर पहले ही वैश्विक प्रतिस्पर्धा और सब्सिडी विवादों से जूझ रहा है। ऐसे में 126% जैसी ऊंची ड्यूटी भारतीय निर्यातकों के लिए चुनौती बन सकती है। आने वाले महीनों में यह साफ होगा कि क्या भारत और अन्य देश इस फैसले को चुनौती देंगे या फिर निर्यात रणनीति में बदलाव करेंगे।

    फिलहाल इतना तय है कि अमेरिका के इस फैसले ने वैश्विक सोलर व्यापार में नई अनिश्चितता जोड़ दी है।

    Post Views: 130

    Related Posts

    गिरते रुपए से सबकुछ महंगा, लेकिन सरकार की हो गई चांदी

    June 1, 2026

    भारत और न्यूज़ीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    April 27, 2026

    थोक महंगाई दर मार्च में 3.88% रही, तेल-धातु महंगे, ज्वैलरी में भारी उछाल

    April 15, 2026

    Bharat Bandh: देशभर में 30 करोड़ मजदूरों की हड़ताल, बैंकों-परिवहन सेवाओं पर असर, राहुल ने पूछा- मोदी अब सुनेंगे इनकी आवाज?

    February 12, 2026

    ट्रेड डील और ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार पर नज़र रखते हुए, लूला 260 कंपनियों के साथ भारत आ रहे हैं

    February 11, 2026

    रेपो रेट में बदलाव नहीं, RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, लोन महंगा नहीं होगा

    February 6, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202427 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    सदन में सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा- सरकार बताएं पैलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया

    July 28, 2026

    बेहद केंद्रीकृत और गैर-जवाबदेह राज व्यवस्था के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलन हमारी साझी विरासत के रखवाले

    July 28, 2026

    ‘गडकरी हो या…’ जंतर मंतर छोड़ने से पहले मोदी-शाह को चेता गए जेन-जी

    July 28, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202427 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.