लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम कांशीराम को याद करते हैं। उनका जो संघर्ष था, उनका जो विजन था उनका जो देश की राजनीति पर असर था उसको हम याद करते हैं और दिल से धन्यवाद करते हैं।”
13 Mar 2026, 4:48 PM
लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम कांशीराम को याद करते हैं। उनका जो संघर्ष था, उनका जो विजन था उनका जो देश की राजनीति पर असर था उसको हम याद करते हैं और दिल से धन्यवाद करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार में दलित, आदिवासी और ओबीसी के लिए मौके कम किए जा रहे हैं। इंटरव्यू से बच्चों को निकाला जा रहा है। उन्हें पब्लिक सेक्टर में मौका नहीं मिल पाता है। हम सभी की बराबरी चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? मैंने संसद में Epstein का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया। मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही compromised हैं। इनका नाम Epstein files में है और ये Epstein के दोस्त रहे हैं। हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है- जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया। यानी नरेंद्र मोदी दोनों साइड से फंसे हैं • एक तरफ Epstein files है • दूसरी तरफ Adani case है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की संस्थाओं के बारे में पता लगाएंगे तो समझ आएगा कि उसमें 85% की भागीदारी है ही नहीं। 500 सबसे बड़ी कंपनियों के मालिकों और मैनेजमेंट में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। यही हाल देश के प्राइवेट हॉस्पिटल्स, ज्युडिशरी, ब्यूरोक्रेसी, एजुकेशन सिस्टम का भी है, लेकिन अगर आप मनरेगा की लिस्ट निकालेंगे तो वहां देश की 85% आबादी भरी मिलेगी। आज देश के ऐसे हालात हैं, जबकि संविधान सभी को समान अधिकार देने की बात करता है।

