Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    GST काउंसिल ने GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म कर दी हैं और मुकदमा चलाने की सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ कर दी है।

    October 8, 2026

    बड़ी खबर LIVE: लंच के बाद धरना देने गांधी स्मृति के लिए राहुल गांधी-खड़गे रवाना, बस में INDIA ब्लॉक के सांसद सवार

    October 8, 2026

    प्रकाश राज, ध्रुव राठी ने CJP के साथ मिलकर SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार की तत्काल इस्तीफे की मांग

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    Iran-US Conflict: ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म! होर्मुज हमलों के बाद दोनों देशों में बढ़ा तनाव

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJuly 8, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर खत्म हो गया है। वहीं ईरान ने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है।

    ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम (सीजफायर) अब खत्म हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहेगी। ट्रंप ने तेहरान की इस्लामिक सरकार को “बीमार” बताते हुए कहा कि अब ईरान के साथ किसी समझौते पर बातचीत करना समय की बर्बादी है।

    ट्रंप इस समय तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के साथ सीजफायर खत्म हो गया है, तो उन्होंने जवाब दिया, “मेरे हिसाब से तो यह खत्म हो गया है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज जलमार्ग में तीन व्यावसायिक जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है।

    ईरान का दावा- 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिका के 85 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। संगठन के अनुसार, बहरीन के फिफ्थ नेवल डिस्ट्रिक्ट बंदर सलमान और कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस पर संयुक्त मिसाइल और ड्रोन अभियान चलाया गया। IRGC ने यह भी दावा किया कि अभियान के दौरान एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को भी मार गिराया गया। ईरान ने इस कार्रवाई को अमेरिका की ओर से कथित युद्धविराम उल्लंघन के जवाब में उठाया गया कदम बताया है।

    अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर किए हमले

    मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात होर्मुज जलमार्ग में तीन तेल टैंकरों पर हमले के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर नए हवाई हमले किए। इसके साथ ही वाशिंगटन ने ईरान को तेल बेचने की अनुमति देने वाला लाइसेंस भी रद्द कर दिया। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के मुताबिक, उसने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें ईरानी वायु रक्षा प्रणाली, कमान एवं नियंत्रण नेटवर्क, तटीय रडार स्टेशन, जहाज-रोधी मिसाइल क्षमताएं और होर्मुज क्षेत्र में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से अधिक छोटी नौकाएं शामिल थीं। सेंटकॉम ने कहा कि यह कार्रवाई वाणिज्यिक जहाजों पर हालिया हमलों की “तत्काल प्रतिक्रिया” थी और इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना था।

    क्षेत्र में फिर गहराया तनाव

    अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने साफ किया है कि वह इसी तरह जवाब देगा। दोनों देशों की ताजा सैन्य कार्रवाई ने उस अंतरिम समझौते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसका मकसद संघर्ष को रोकना था। अमेरिका ने ईरानी कार्रवाई को युद्धविराम का स्पष्ट और खतरनाक उल्लंघन बताया है, जबकि ईरान इसे अमेरिकी हमलों की शुरुआती प्रतिक्रिया बता रहा है। ऐसे में मिडिल ईस्ट में पहले से तनावपूर्ण हालात और अधिक गंभीर होते नजर आ रहे हैं।

    Post Views: 75

    Related Posts

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026

    भारत ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहमान को ब्रिक्स के लिए आमंत्रित नहीं किया था; निमंत्रण बिम्सटेक की अध्यक्षता के लिए था: ढाका

    September 11, 2026

    नेपाल त्रासदी अपडेट: अब तक 616 लोगों की मौत, करीब 2500 लापता, 2301 बचाए गए, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें

    August 29, 2026

    पाक-तुर्क-सऊदी गुटबंदी सिर्फ कूटनीतिक घटना नहीं है, इससे भारत की सैन्य रणनीति प्रभावित होगी

    August 10, 2026

    विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत फ़िलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता का समर्थन करता है।

    July 14, 2026

    ईरान संघर्ष और अमेरिकी महाशक्ति का ढलता सूरज

    July 9, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    GST काउंसिल ने GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म कर दी हैं और मुकदमा चलाने की सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ कर दी है।

    October 8, 2026

    बड़ी खबर LIVE: लंच के बाद धरना देने गांधी स्मृति के लिए राहुल गांधी-खड़गे रवाना, बस में INDIA ब्लॉक के सांसद सवार

    October 8, 2026

    प्रकाश राज, ध्रुव राठी ने CJP के साथ मिलकर SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार की तत्काल इस्तीफे की मांग

    October 8, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.