Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026
      Recent

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    एक साल बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldFebruary 5, 2026

    नई दिल्ली: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के लगभग एक साल बाद, केंद्र सरकार ने बुधवार को इसे हटा लिया. यह जानकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी एक अधिसूचना में दी गई.

    अधिसूचना में कहा गया है, “संविधान के अनुच्छेद 356 की उपधारा (2) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में 13 फरवरी 2025 को इसी अनुच्छेद के तहत मेरे द्वारा जारी की गई घोषणा को 4 फरवरी 2026 से रद्द करती हूं.”

    मंगलवार को 62 वर्षीय मैतेई भाजपा विधायक युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर का मुख्यमंत्री घोषित किया गया. भाजपा विधायक दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह बुधवार शाम 6 बजे लोक भवन में मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    खेमचंद सिंह, जो बीरेन सिंह के विरोधी गुट से आते हैं, 2017 से 2022 के बीच भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं. बीरेन सिंह के दूसरे कार्यकाल में उनके पास नगर प्रशासन और आवास विकास, ग्रामीण विकास और पंचायती राज और शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी थी.

    मणिपुर विधानसभा भवन की एक फ़ाइल फ़ोटो | ANI

    मणिपुर मई 2023 से तनाव में है और राज्य जातीय आधार पर बंट गया है. मैतेई समुदाय के लोग ज़्यादातर घाटी क्षेत्रों में सिमट गए हैं, जबकि कुकी-जो समुदाय पहाड़ी इलाकों में. इस हिंसा में अब तक 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.

    एन. बीरेन सिंह ने फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. उनकी सरकार पर मई 2023 में शुरू हुई मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा को संभालने में नाकामी के आरोप लगे थे. इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया. इसके बाद प्रशासन की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला ने संभाली, जो पूर्व केंद्रीय गृह सचिव रहे हैं और संकट प्रबंधन का लंबा अनुभव रखते हैं.

    भल्ला 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और असम-मेघालय कैडर से हैं. उन्हें पिछले साल दिसंबर में मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

    60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में भाजपा के पास अब भी बहुमत है. फिलहाल विधानसभा में 59 विधायक हैं, क्योंकि नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायक एन. कयिसी की पिछले साल जनवरी में मौत हो गई थी. भाजपा के पास कुल 32 विधायक हैं, जिनमें कुकी-जो समुदाय के सात विधायक भी शामिल हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड के पांच विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे पार्टी की प्रभावी संख्या 37 हो गई.

    हालांकि राज्य में कुछ समय के लिए शांति भी देखने को मिली है, लेकिन कुल मिलाकर हालात अब भी अशांत बने हुए हैं. दोनों पक्ष समय-समय पर हिंसा का सहारा लेते रहे हैं.

    Post Views: 95

    Related Posts

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026

    लोकसभा ने बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर्स को UPI ट्रांज़ैक्शन चार्ज लगाने की मंज़ूरी देने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है।

    August 6, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी, बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाएगी: अभिजीत डुबके

    August 6, 2026

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, ‘सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती’

    August 6, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.