पिछले हफ्ते लोकसभा में राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख की किताब में छपे संस्मरण पर पीएम मोदी को घेरा था। उन्होंने किताब के अंश को संसद में पढ़ने की कोशिश की, लेकिन बीजेपी के हंगामे के बाद स्पीकर ने उसकी अनुमति नहीं दी, जिस पर काफी हंगामा हुआ।
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की प्री-प्रिंट कॉपी के आधिकारिक अनुमति के बिना ऑनलाइन प्रसारित होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में इसी किताब में छपे संस्मरण पर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को घेरा था और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच और ऑनलाइन समाचार मंचों पर प्रसारित हो रही उन सूचनाओं का संज्ञान लिया है जिनमें दावा किया गया है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नामक पुस्तक की एक प्रति सक्षम अधिकारियों से अनिवार्य मंजूरी के बिना प्रसारित की जा रही है और पुस्तक का प्री-प्रिंट संस्करण इंटरनेट पर उपलब्ध है, जबकि इसके प्रकाशन के लिए सक्षम अधिकारियों से आवश्यक अनुमोदन अभी प्राप्त नहीं हुए हैं।’’
दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच करने पर पता चला कि इसी शीर्षक वाली और मेसर्स पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई एक टाइप की हुई किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन शॉपिंग और मार्केटिंग मंचों ने तैयार पुस्तक के कवर को इस तरह प्रदर्शित किया है कि जिससे यह आभास हो रहा था कि मानो वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।’’
पुलिस ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस कथित लीक या अभी तक अनुमोदित न हुई प्रकाशन सामग्री के उल्लंघन की गहन जांच के लिए विशेष प्रकोष्ठ में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि हाथ से लिखी कॉपी कैसे लीक हुई, इसे किसने ऑनलाइन अपलोड किया, और क्या अनधिकृत सामग्री के प्रसार में कोई संगठित नेटवर्क शामिल था। पुलिस पीडीएफ कॉपी के स्रोत और प्रसार का पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की भी गहन जांच कर रही है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ समन्वय कर रही है।
बड़ी खबर LIVE: नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- पूर्व सेना प्रमुख झूठ नहीं बोल रहे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “या तो नरवणे साहब पर यकीन करें या पेंगुइन पर विश्वास करें। ज़ाहिर तौर पर मैं तो जनरल नरवणे पर ही विश्वास करूंगा।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “या तो नरवणे साहब पर यकीन करें या पेंगुइन पर विश्वास करें। ज़ाहिर तौर पर मैं तो जनरल नरवणे पर ही विश्वास करूंगा।”

