राहुल गांधी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए, राहुल गांधी ने कहा कि ये डील नहीं किसानों के दिल में तीर है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भोपाल में किसान महापंचायत में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, जबकि आपके कार्यकर्ताओं ने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया… अगर आप देशभक्त होते, तो आप ट्रंप के सामने झुकते नहीं, आप उनके सामने नाक नहीं रगड़ते…।”
युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु की गिरफ्तारी को उनकी मां ने राजनीति से प्रेरित बताया
भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के प्रमुख उदय भानु चिब की मां ने उनकी गिरफ्तारी की मंगलवार को निंदा करते हुए इसे अनुचित और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। वहीं, जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोर देकर कहा कि कोई भी कार्रवाई पार्टी के कार्यकर्ताओं को केंद्र की भाजपा नीत सरकार की ‘‘गलत नीतियों’’ के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने से नहीं रोक पाएगी।
उदय भानु चिब की मां रजनी बाला ने कहा कि उनके बेटे के खिलाफ की गई कार्रवाई सरकार के ‘‘तानाशाही’’ और ‘‘मनमानी’’ वाले रवैये को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है।
महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक को मिली बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी
महाराष्ट्र विधानसभा के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गिरोह के एक सहयोगी से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। यह खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को राज्य सदन में किया। उन्होंने पठान को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। वडेट्टीवार की मांग के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान किया।
वडेट्टीवार ने कहा कि अकोला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पठान को 17 फरवरी को अपराह्न करीब 3.30 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह से जुड़े शुभम लोनकर के रूप में पहचान बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने बताया कि फोन कॉल करने वाले ने यह भी चेतावनी दी कि पुलिस को सूचित करने से केवल अस्थायी सुरक्षा मिलेगी और गिरोह बाद में भी उन्हें निशाना बनाएगा।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता को किसी से डरने की जरूरत नहीं है- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोशीला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता “बबर शेर” हैं और उनके अंदर कांग्रेस पार्टी का खून और देशभक्ति का जज़्बा है। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है और पूरी ताकत के साथ जनता के बीच काम करते रहना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों के दौरान किए गए कई कामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने खत्म कर दिया।
मोदी ने भारत का डेटा अमेरिका को बेचा- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत का संवेदनशील डेटा अमेरिका के हवाले कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह कदम देश की रणनीतिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसानों को नुकसान पहुंचा है और देश की संप्रभुता पर असर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अच्छी तरह जानता है कि भारत के डेटा और बाजार की ताकत के बिना वह चीन का मुकाबला नहीं कर सकता।
मोदी ने अमेरिका को कृषि दे दी, टैक्सटाइल दे दी, डेटा दे दिया लेकिन भारत के हिस्से कुछ नहीं आया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर मोदी पे दबाव नहीं होता, धमकी नहीं होती तो ये मोदी नहीं करते , ये अपनी छवी को बचाने के लिए मोदी ने डील की है। मैं कहना चाहता हूं मोदी को कोई शक्ति नहीं बचा सकती।

