Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    बड़ी खबर LIVE: शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, स्पीकर को सौंपी चिट्ठी, संजय राउत बोले- छोड़ेंगे नहीं

    June 17, 2026

    ‘विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान’, जयराम रमेश ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    वाजपेयी-आडवाणी की BJP के सहारे बढ़े ममता, नवीन, नीतीश, अब मोदी-शाह की भाजपा के सामने हिसाब चुकाने की बारी

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
      Recent

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026

      राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

      May 30, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    विधानसभा चुनाव: 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत मतदान

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldApril 9, 2026

    सुबह 11 बजे तक विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

    तीन राज्यों केरल, असम और पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती 4 घंटों में तीनों राज्यों में 30-30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया जा चुका है।

    भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

    असम में माजुली जिले में सबसे अधिक 44.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि गोलपाड़ा में 43.19 प्रतिशत मोरीगांव जिले में 42.80 प्रतिशत, साउथ सलमारा मनकाचर में 42.61 प्रतिशत, दरांग में 41.96 प्रतिशत और जोरहाट में 19.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक असम के कामरूप जिले में सबसे कम 31.87 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

    वहीं, सुबह 11 बजे तक केरल के एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 35.86 प्रतिशत और कासरगोड जिले में सबसे कम 31.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    तीनों राज्यों में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदाता बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। तीनों राज्यों में सुबह के समय प्रमुख हस्तियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

    डिब्रूगढ़ में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने जोरहाट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 21 पर अपना वोट डाला। अहत्गुरी में मंत्री पीयूष हजारिका और उनकी पत्नी एमी बरुआ ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, बारपेटा में असम विधानसभा के अध्यक्ष और तामुलपुर एलएसी से एनडीए उम्मीदवार बिस्वजीत दैमारी ने मतदान किया।

    पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा, “मैं अपना वोट डालने आया हूं। यह लोकतंत्र का उत्सव है, लोकतंत्र का सबसे बड़ा जश्न है। इसलिए मैं भी आप सबकी ओर से अपने लोगों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के लिए, एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अपना वोट डालने के लिए बाहर निकलें।”

    तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने गवर्नमेंट जीएचसी जगाथी में अपना वोट डाला। उनके साथ पार्टी नेता एमएम हसन भी दिखे। कांग्रेस नेता एमएम हसन ने कहा, “इस चुनाव में उनके गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा। मौजूदा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और जन-विरोधी नीतियों के कारण लोगों ने इसको बदलने का फैसला कर लिया है।”

    एलडीएफ कन्नूर विधानसभा उम्मीदवार कदन्नप्पल्ली रामचंद्रन ने चेरुवाचेरी सरकारी एलपी स्कूल में अपना वोट डाला। केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेमोम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने अपने मत का प्रयोग किया।

    वट्टियूरकावु निर्वाचन क्षेत्र के यूडीएफ उम्मीदवार के. मुरलीधरन ने जवाहर नगर एलपी स्कूल में अपना वोट डाला। पलक्कड़ से बीजेपी उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन ने वडक्कनचेरी के एंकक्कड़ स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने डीएमएस कार्यालय में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी अपना वोट डालने के लिए बाइक से मतदान केंद्र पहुंचे। पुडुचेरी भाजपा के अध्यक्ष और राजभवन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार वीपी रामलिंगम ने पेरुमल कोइल स्ट्रीट पर स्थित सरकारी स्कूल में अपना वोट डाला।

    उन्होंने कहा, “मैंने सुबह अपना वोट डाल दिया। मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी है। वे सुबह से ही कतारों में खड़े होकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, एक शिकायत सामने आई है कि मेरे राज भवन निर्वाचन क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उचित सुविधाओं का इंतजाम नहीं किया गया है।”

    पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मैंने बूथ पर जाकर और वोट डालने के लिए कतार में खड़े होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जाकर अपना वोट डाले। पुडुचेरी में ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए स्थिति बहुत अनुकूल है।”

    Post Views: 45

    Related Posts

    बड़ी खबर LIVE: शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, स्पीकर को सौंपी चिट्ठी, संजय राउत बोले- छोड़ेंगे नहीं

    June 17, 2026

    ‘विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान’, जयराम रमेश ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    वाजपेयी-आडवाणी की BJP के सहारे बढ़े ममता, नवीन, नीतीश, अब मोदी-शाह की भाजपा के सामने हिसाब चुकाने की बारी

    June 16, 2026

    पेपर लीक पर हल्लाबोल: NEET पुनर्परीक्षा से पहले कोटा में 17 जून को राहुल गांधी का कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे संवाद

    June 16, 2026

    NCPI के पीछे कौन? TMC के बागी सांसदों की नई पनाहगाह में वकील, ‘मशहूर गणितज्ञ’ और मोटिवेशनल स्पीकर

    June 15, 2026

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दान में कथित गड़बड़ी की CBI जांच की मांग

    June 15, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202435 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    बड़ी खबर LIVE: शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, स्पीकर को सौंपी चिट्ठी, संजय राउत बोले- छोड़ेंगे नहीं

    June 17, 2026

    ‘विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान’, जयराम रमेश ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    वाजपेयी-आडवाणी की BJP के सहारे बढ़े ममता, नवीन, नीतीश, अब मोदी-शाह की भाजपा के सामने हिसाब चुकाने की बारी

    June 16, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202435 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.