गौरव गोगोई ने कहा कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू किया जाए और इसे परिसीमन प्रक्रिया से न जोड़ा जाए।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में परिसीमन बिल पेश कर दिया है। बिल के लोकसभा में पेश करते ही कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बिल का विरोध किया तो सदन में हंगामा शुरू हो गया।
850 का आंकड़ा नागपुर मुख्यालय से आया क्या?,गौरव गोगई ने संसद में सरकार से पूछा
2026 के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill 2026) के तहत लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 तक करने का प्रस्ताव पर भी गौरव गोगई ने सरकार को घेरा । इस नए प्रस्ताव के अनुसार राज्यों में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 सीटें हो सकती हैं इसपर गौरव गोगई ने कहा कि ये आंकड़ा आया कहां से ये 815 का आंकड़ा नागपुर मुख्यालय से आया क्या?
गौरव ने कहा कि ये बिल संविधान विरोधी है, जातीय जनगणना के विरोध में है। हमारे देश में जब राज्यों का जन्म हुआ तो उस समेय जनसंख्या की जगह भाषा देखी गई थी।

