Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    गिरते रुपये और PM मोदी की सादगी दिखाने के लिए बीजेपी कैसे मनमोहन सिंह को याद कर रही है

    May 19, 2026

    NEET मामला: गिरफ्तार हुए पुणे प्रोफेसर 2019 से NTA से जुड़े थे और सभी प्रश्नपत्र सेट्स तक थी पहुंच

    May 19, 2026

    राहुल गांधी का पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला, कहा- जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026
      Recent

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026

      जोधपुर में 70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

      April 18, 2026

      राजस्थान में एक हफ्ते बारिश का अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से लगातार होगी बारिश

      April 3, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    NEET मामला: गिरफ्तार हुए पुणे प्रोफेसर 2019 से NTA से जुड़े थे और सभी प्रश्नपत्र सेट्स तक थी पहुंच

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldMay 19, 2026

    एक्सक्लूसिव: पेपर सेटिंग पैनल में होने के साथ-साथ पुणे के कुलकर्णी प्रश्नों का मराठी में अनुवाद भी करते थे. NTA से लंबे जुड़ाव के कारण पुराने वर्षों में भी ऐसे लीक होने की आशंका बढ़ी.

    नई दिल्ली: 2026 के नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार पुणे के रिटायर्ड प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी के पास प्रश्नपत्र के सभी सेट्स तक पहुंच थी, क्योंकि वह सवालों का मराठी में अनुवाद करने के जिम्मेदार भी थे. दिप्रिंट को यह जानकारी मिली है.

    सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक की शुरुआत कुलकर्णी से हुई थी.

    एक सूत्र ने कहा, “वह सिर्फ उस समिति का हिस्सा नहीं थे जो परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करती थी, जिसमें वह अपने विषय के सवाल देते थे, बल्कि पूरे पेपर का मराठी में अनुवाद करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास थी.”

    सूत्र ने आगे कहा, “इसलिए पेपर सेट करने वाले के तौर पर भले ही उन्हें यह नहीं पता होता था कि आखिर में कौन से सवाल फाइनल पेपर में जाएंगे, लेकिन अनुवादक होने के कारण उनके पास पूरे प्रश्नपत्र तक पहुंच थी.”

    आमतौर पर नीट पेपर के चार सेट होते हैं, जिनमें 180 सवाल होते हैं. हर सेट को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी समेत छह सब-सेट्स में बांटा जाता है. पूरे देश में सवाल एक जैसे होते हैं, लेकिन उनका क्रम अलग-अलग रहता है.

    जांच एजेंसी के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात यह भी है कि कुलकर्णी 2019 से एनटीए पैनल का हिस्सा थे. कई सूत्रों ने दिप्रिंट को इस बात की पुष्टि की है. इससे अब यह शक पैदा हो गया है कि पिछले वर्षों में भी इसी तरह पेपर लीक हुए हो सकते हैं.

    सूत्र ने कहा, “यह जांच का विषय है. उनसे इन सभी पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है.”

    चेन और ‘क्लब’

    दूसरे सूत्र के मुताबिक, कुलकर्णी की दोस्ती महाराष्ट्र के लातूर के केमिस्ट्री ट्यूटर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर से थी, जिसे रविवार को गिरफ्तार किया गया. मोटेगांवकर इलाके में “रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस” चलाता है और उसका “Motegaonkar Sir’s RCC” नाम का यूट्यूब चैनल भी है, जिसके 1.68 लाख सब्सक्राइबर हैं.

    एजेंसी द्वारा कोर्ट में जमा दस्तावेजों के अनुसार, उसने 23 अप्रैल को प्रश्नपत्र हासिल किया था. परीक्षा 3 मई को हुई थी. जांचकर्ताओं ने बताया कि 14 मई को छापेमारी के दौरान मोटेगांवकर के मोबाइल फोन से लीक पेपर की कॉपियां बरामद हुईं.

    कुलकर्णी की दोस्ती पुणे की कारोबारी मनीषा वाघमारे और करियर काउंसलर धनंजय लोखंडे से भी थी. दोनों फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं.

    दूसरे सूत्र ने दिप्रिंट से कहा, “ये सभी एक ही क्लब का हिस्सा थे. ये लोग पहले से एक-दूसरे को जानते थे. मनीषा, मोटेगांवकर और धनंजय को कुलकर्णी की पहुंच और एनटीए से उनके संबंधों के बारे में पता था. इसलिए सभी ने मिलकर पेपर हासिल करने और मोटी कमाई करने की साजिश रची.”

    सूत्र ने आगे कहा, “इससे उन्हें सिर्फ पैसा ही नहीं मिला, बल्कि उनके कोचिंग संस्थानों और काउंसलिंग बिजनेस की लोकप्रियता भी बढ़ी, क्योंकि वे 100 प्रतिशत नीट एडमिशन का दावा कर सकते थे. वे एडमिशन की गारंटी देते थे और इतना भरोसा तभी आता है जब ऐसे संबंध हों.”

    महाराष्ट्र के इस समूह से पेपर फिर नासिक के शुभम खैरनार तक पहुंचा. इसके बाद उसने गुरुग्राम के यश यादव और राजस्थान के मंगीलाल बीवाल से 10-15 लाख रुपये में सौदा किया.

    जांच बीवाल के परिवार से पीछे जाते हुए कुलकर्णी तक पहुंची.

    सूत्र ने कहा, “पूरी चेन अब सामने आ चुकी है. बीच में और भी लाभार्थी हो सकते हैं और इसकी जांच जारी है. यह भी जांच हो रही है कि क्या एनटीए के और अधिकारी इसमें शामिल थे.”

    अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    Post Views: 12

    Related Posts

    गिरते रुपये और PM मोदी की सादगी दिखाने के लिए बीजेपी कैसे मनमोहन सिंह को याद कर रही है

    May 19, 2026

    राहुल गांधी का पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला, कहा- जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी

    May 19, 2026

    जमानत ही नियम है, यह कोई खोखला नारा नहीं है—UAPA और ‘आतंक’ से जुड़े मामलों में भी: सुप्रीम कोर्ट

    May 18, 2026

    केरल में आज से UDF सरकार, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, राहुल-प्रियंका गांधी, खड़गे समेत कई नेता रहे मौजूद

    May 18, 2026

    प्रधानमंत्री जी, आप जिस त्याग की मांग कर रहे हैं, उसका सबसे ज्यादा बोझ आखिर पड़ेगा किस पर?

    May 16, 2026

    नीदरलैंड्स में PM मोदी LIVE: ‘भारत की आकांक्षाएं अब उसकी सीमाओं तक सीमित नहीं हैं,’ नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा।

    May 16, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    गिरते रुपये और PM मोदी की सादगी दिखाने के लिए बीजेपी कैसे मनमोहन सिंह को याद कर रही है

    May 19, 2026

    NEET मामला: गिरफ्तार हुए पुणे प्रोफेसर 2019 से NTA से जुड़े थे और सभी प्रश्नपत्र सेट्स तक थी पहुंच

    May 19, 2026

    राहुल गांधी का पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला, कहा- जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी

    May 19, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.