Author: Jodhpur Herald
राज्य की पहली BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होना तय है। BJP विधायक दल की बैठक शुक्रवार (8 मई, 2026) को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी, जिसमें औपचारिक रूप से अपने नेता का चुनाव किया जाएगा। इस दौड़ में सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। BJP ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे TMC का 15 साल का शासन खत्म हो गया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके…
सूत्रों ने बताया कि पलानीस्वामी ने विधायकों में आत्मविश्वास जगाते हुए उनसे ‘धैर्यपूर्वक इंतजार करने’ को कहा है। इसके साथ ही पलानीस्वामी ने कहा है कि तमिलनाडु में सरकार एआईएडीएमके ही बनाएगी। तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के न्योते का इंतजार है, इसी बीच एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने विधायकों से कहा है कि एआईएडीएमके ही आखिरकार राज्य में अगली सरकार बनाएगी। तमिलनाडु में इस बार किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।…
बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में टीवीके के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना है। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। टीवीके प्रमुख विजय राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा चुके हैं। गुरुवार (7 मई) को उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास सरकार बनाने के…
बंगाल का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का सवाल नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक ढांचे के भीतर उभरते एक नए यथार्थ का प्रतीक है। यहां वोट केवल एक राजनीतिक विकल्प नहीं रह गया है, बल्कि वह व्यवस्था के प्रति उसका विश्वास, संशय और प्रतिरोध-तीनों का संकेत बन गया है। शैलेंद्र चौहान Published: 05 May 2026, 5:15 PM अंग, बंग और कलिंग को साधने का जो राजनीतिक स्वप्न लंबे समय से बुना जा रहा था, वह अंततः 2026 में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के साथ साकार होता दिखाई दिया। यह केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति के…
राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि लोकसभा में हर छठा सांसद ऐसे जीता। साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई सांसद कथित तौर पर इसी तरीके से चुनाव जीते हैं। ‘हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता’, राहुल का दावा राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वोट…
ईरान में मौजूदा स्थिति के बारे में बताते हुए, दूत ने कहा कि हालात स्थिर बने हुए हैं और लोग अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी जी रहे हैं। भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि, अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने शनिवार को अपने देश और इज़राइल-अमेरिका गठबंधन के बीच चल रहे तनाव को “न युद्ध, न शांति” वाली स्थिति बताया। संघर्ष को तुरंत रोकने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिरता उन लोगों पर निर्भर करती है जिन्होंने युद्ध शुरू किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि युद्ध से प्रभावित और ऊर्जा संकट से जूझ रहे देश अमेरिका और…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि “ममता दीदी”, “मोदीजी” और यहाँ तक कि बंगाल की आराध्य देवी माँ दुर्गा भी 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों की भविष्यवाणी नहीं कर सकतीं। शुक्रवार को जब पत्रकारों ने उनसे इस चुनाव के संभावित नतीजों के बारे में पूछा, तो सौरव ने कहा, “मैं ऐसे सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूँ?” उन्होंने कहा, “सोमवार को जब बैलेट बॉक्स खुलेंगे, तभी हम सबको इसका जवाब पता चलेगा।” यह बेहद ध्रुवीकृत चुनाव, और इसके साथ ही एग्जिट पोल को लेकर हुआ विवाद—जिसमें…
राहुल गांधी ने लिखा, “चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।” महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रोजगार और मजदूरों की स्थिति को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर- राहुल…
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मजदूरी में ठहराव लाकर लोगों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पढ़े-लिखे लोगों के बीच बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का संकट पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेचकर नौकरियां खत्म कर दी गईं । कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर ‘मजदूर विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए मांग की कि नयी श्रम संहिता की समीक्षा की जाए, मनरेगा को बहाल किया जाए और तथा 400 रुपये प्रतिदिन राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की जाए। अंतरराष्ट्रीय मजदूर…
सरकार या पार्टी में मुस्लिम प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर बीजेपी की कथनी और करनी एकदम अलग है, आखिर ऐसा क्यों? आकार पटेल Published: 26 Apr 2026, 9:00 PM इस महीने छपी एक खबर की हेडलाइन थी: ‘बीजेपी की बंगाल लिस्ट में किसी भी मुस्लिम नाम को जगह नहीं मिली’। इस खबर में पाठकों को आंकड़े भी दिए गए थे—यानी, कितने टिकट बांटे गए आदि, लेकिन इस हेडलाइन के अलावा इस खबर में और कुछ जोड़ने की गुंजाइश नहीं है। हममें से ज़्यादातर लोगों के लिए यह कोई हैरानी की बात भी नहीं है, क्योंकि 2014 से अब तक के आंकड़ों…
