जोधपुर जिला प्रमुख कांग्रेस की प्रमिला चौधरी बन गई हैं। क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस को 36 वोट मिले। बीजेपी को केवल 7 वोट मिले। आरएलपी के तीन वोट और बीजेपी से एक क्रॉस वोट कांग्रेस को मिला।
कांग्रेस की प्रमिला चौधरी सरपंच भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की रिश्तेदार भी है। भाजपा ने वार्ड नंबर 20 से लक्ष्मणराम चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो हार गए।
रिटर्निंग अधिकारी आलोक रंजन ने बताया- जिला परिषद जोधपुर के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे अटल सेवा केंद्र के फर्स्ट फ्लोर पर हुई। सुबह 11 बजे तक नॉमिनेशन के बाद अब 11:30 बजे तक स्क्रूटनी हुई।
नाम विड्रॉल का समय दोपहर 1 बजे तक रहा। इसके बाद कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। अब कुछ ही देर में जिला प्रमुख के नाम की घोषणा होगी।
जिला प्रमुख चुनाव: जोधपुर में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस में बैठकों और मुलाकातों का दौर चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेताओं से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत भी की। वहीं, दिव्या मदेरणा ने अधिक सदस्यों के समर्थन वाले को टिकट देने की बात कही है।

