केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। शुक्रवार को विशेष सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंदूरी दे दी है।
कैबिनेट ने शुक्रवार को लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में करीब एक घंटे बैठक चली। इसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण के नए बिल को मंजूरी दी गई।
लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी।
सूत्रों के मुताबिक, नए बिल में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य की लोकसभा में सीटों की हिस्सेदारी दूसरे राज्यों के मुकाबले कम न हो। सरकार इसे 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है।

