Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    पूर्व CJI बोले-जजों की नियुक्ति में SC-ST नजरंदाज – गवई ने राष्ट्रपति को लिखा- एक समुदाय को प्राथमिकता, 9 साल में 75% जज समान्य वर्ग से

    November 27, 2026

    परिसीमन विधेयक: आखिर इतनी जल्दबाजी में क्यों है मोदी सरकार, और क्या कहता है सीटों का गणित!

    November 27, 2026

    परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50% सीटें

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर जिला प्रमुख कांग्रेस की प्रमिला चौधरी बन गई हैं। क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस को 36 वोट मिले। बीजेपी को केवल 7 वोट मिले। आरएलपी के तीन वोट और बीजेपी से एक क्रॉस वोट कांग्रेस को मिला।

      November 25, 2026
      Recent

      जोधपुर जिला प्रमुख कांग्रेस की प्रमिला चौधरी बन गई हैं। क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस को 36 वोट मिले। बीजेपी को केवल 7 वोट मिले। आरएलपी के तीन वोट और बीजेपी से एक क्रॉस वोट कांग्रेस को मिला।

      November 25, 2026

      जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 मतगणना – जोधपुर पंचायत चुनाव नतीजे 2026: जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 43 में से 32 सीटों पर आगे

      November 20, 2026

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    पूर्व CJI बोले-जजों की नियुक्ति में SC-ST नजरंदाज – गवई ने राष्ट्रपति को लिखा- एक समुदाय को प्राथमिकता, 9 साल में 75% जज समान्य वर्ग से

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldNovember 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं।

    27 नवंबर को लिखे लेटर में उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की हाल की सिफारिशों में एक खास समुदाय को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

    गवई ने लिखा कि 2018 से अब तक हाईकोर्ट में 715 जज नियुक्त हुए हैं। इनमें सिर्फ 22 SC, 16 ST, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। करीब 75% जज सामान्य वर्ग से नियुक्त किए गए।

    हाईकोर्ट में नियुक्त जजों में 14% से कम OBC

    गवई ने पत्र में लिखा कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जज बनने के मौके कम मिल रहे हैं। उन्होंने जजों के ट्रांसफर के फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं।

    पूर्व CJI ने कहा कि जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता और सभी वर्गों को बराबर मौका देने के नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा।

    उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाईकोर्ट में हुई नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी करीब 80% रही। देश की आबादी में 40 से 50% हिस्सेदारी रखने वाले OBC समुदाय को 14% से भी कम पद मिले।

    गवई बोले- नियुक्ति समिति की जवाबदेही तय नहीं

    गवई ने लिखा कि संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं, लेकिन नामों की सिफारिश में जजों की नियुक्ति करने वाली समिति की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद समिति यानी कॉलेजियम पर कामकाज की जवाबदेही तय नहीं है।

    उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में सभी वर्गों को उचित जगह देना सिर्फ इस समिति की नहीं, बल्कि सरकार और संसद की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पहले भी सरकार और संसद ने समिति से वंचित वर्गों के लोगों को जज बनाने के लिए नामों पर विचार करने को कहा था।

    जजों के ट्रांसफर में भी भेदभाव का आरोप

    गवई ने लेटर में जजों के ट्रांसफर के दो उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि एक जज को उनके मूल हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया। इसके पीछे सजा देने जैसी वजह बताई गई, लेकिन बाद में उन्हें एक बड़े और प्रमुख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बना दिया गया।

    दूसरे मामले में एक बड़े हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को छोटे हाईकोर्ट में भेज दिया गया। वहीं, छोटे हाईकोर्ट के एक मेहनती चीफ जस्टिस को बड़े हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। गवई ने सवाल उठाया कि इन फैसलों में योग्यता को किस आधार पर देखा गया।

    राष्ट्रपति से मामले में दखल देने की अपील

    गवई ने साफ किया कि वे किसी भी समुदाय के लोगों को जज बनाए जाने के खिलाफ नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी वर्गों के बीच संतुलन होना चाहिए।

    उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में उचित कदम उठाने की अपील की, ताकि न्यायपालिका में हर वर्ग को बराबर प्रतिनिधित्व मिल सके।

    कॉलेजियम सिस्टम पर विवाद क्यों?

    • पारदर्शिता की कमी: नाम चुनने के आधार पूरी तरह सार्वजनिक नहीं होते।
    • जवाबदेही का सवाल: फैसलों के लिए जवाबदेही तय करने की स्पष्ट व्यवस्था नहीं है।
    • सामाजिक प्रतिनिधित्व: SC, ST, OBC, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की भागीदारी पर सवाल उठते हैं।
    • सरकार और न्यायपालिका में मतभेद: नियुक्तियों के नामों को लेकर दोनों के बीच कई बार असहमति होती है।
    Post Views: 8

    Related Posts

    परिसीमन विधेयक: आखिर इतनी जल्दबाजी में क्यों है मोदी सरकार, और क्या कहता है सीटों का गणित!

    November 27, 2026

    परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50% सीटें

    November 27, 2026

    विजय, मोदी और सोनिया गांधी को प्रेस की जरूरत नहीं. सोशल मीडिया ने जवाबदेही से बचना आसान बनाया

    November 26, 2026

    उत्तर प्रदेश: बीजेपी को राम के बाद अब राधे नाम का सहारा

    November 26, 2026

    जोधपुर जिला प्रमुख कांग्रेस की प्रमिला चौधरी बन गई हैं। क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस को 36 वोट मिले। बीजेपी को केवल 7 वोट मिले। आरएलपी के तीन वोट और बीजेपी से एक क्रॉस वोट कांग्रेस को मिला।

    November 25, 2026

    SIR, फॉर्म 6, ECINet, बंगाल की अपीलें और 48 सवाल: चुनाव आयोग से क्या जानना चाहते हैं राहुल गांधी?

    November 21, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    पूर्व CJI बोले-जजों की नियुक्ति में SC-ST नजरंदाज – गवई ने राष्ट्रपति को लिखा- एक समुदाय को प्राथमिकता, 9 साल में 75% जज समान्य वर्ग से

    November 27, 2026

    परिसीमन विधेयक: आखिर इतनी जल्दबाजी में क्यों है मोदी सरकार, और क्या कहता है सीटों का गणित!

    November 27, 2026

    परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50% सीटें

    November 27, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.